Rekha mishra

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -04-May-2022

              चंचल 
चंचल सा मन चंचल चितवन 
हर एक बात में चंचलता। 
क्या नारी का चंचल होना 
तुम को भी लगे ये ठीक नहीं। 
एक नारी जो अभी बच्ची है,
एक नारी जो बिल्कुल सच्ची है। 
उसके बचपन का स्वाभाव ही 
उसे चंचल बनाता है। 
उसके माता-पिता का लाड़ 
ही उसे चंचल बनाता है। 
तो चंचल होना कुदरती है 
कन्या है चंचल तो क्यू 
तुम्हें ये बात खलती है। 
उसका चंचल स्वाभाव ही 
घर को घर बनाता है। 
उसका हंसना खेलना ही 
घर में रौनक भर जाता है ।
तो चंचल नारी बुरी नहीं 
ये तो उसका एक अंदाज है 
और अंदाज तो हर एक के पास है। 

   22
12 Comments

Reyaan

06-May-2022 11:31 AM

👌👏🙏🏻

Reply

Farida

05-May-2022 07:11 PM

Very nice

Reply

Haaya meer

05-May-2022 06:33 PM

Nice

Reply